फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकीलों की संसद में गूंजा अनुच्छेद 370 व 35ए का मुद्दा

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं की संसद (मॉक पार्लियामेंट) में जम्मू कश्मीर में लागू अनुच्छेद 370 व 35ए पर जोरदार बहस हुई। इस दौरान कई अधिवक्ता इस अनुच्छेद को बरकरार रखने के पक्ष में तो कई ने इसके खिलाफ विधेयक लाने पर जोर दिया। मॉक पार्लियामेंट का प्रोटेम स्पीकर वरिष्ठ अधिवक्ता सत्यनारायण सक्सेना को चुना गया।
विज्ञापन

मॉक पार्लियामेंट की शुरुआत राष्ट्रगान के साथ हुई। इसके बाद स्पीकर और डिप्टी स्पीकर चुने गए। अधिवक्ता टीएस बिंद्रा ने अनुच्छेद 370 व 35ए के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके बाद अधिवक्ता राहुल पंवार ने सत्ता पक्ष की ओर से विधेयक को सदन में प्रस्तुत किया, जिस पर बहस शुरू हुई। अधिवक्ता एसके धर, रमेश कुमार, अनुज शर्मा, मयंक पांडेय, वीपी शर्मा आदि ने विधेयक लाने के पक्ष में अपने विचार व्यक्त किए। जीसी शुक्ला, योगेश सेठी, विनोद कुमार, एनके चौधरी, मोहन मैंदोलिया, एचएस भल्ला, सोमेश डोभाल, नवराज, प्रोमिला राठौर, प्रदीप सती आदि ने विधेयक का विरोध किया। राजपाल गंगवार और विनय शर्मा ने सचिव की भूमिका अदा की। मुख्य आयोजनकर्ता अधिवक्ता अरुण सक्सेना ने कहा कि हमारी कोशिश है कि देश के ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा-परिचर्चा होती रहे। अधिवक्ता होने के नाते हमारी जिम्मेदारी है कि कानूनी विषयों पर बहस का माहौल बनाया जाए। आयोजनकर्ताओं में अधिवक्ता आशीष बंसल, अभय गोयल, लक्ष्मी गुसांई, आशीष कुमार, संजीव कुमार आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें