फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: शराब पीकर वाहन चला रहे 156 व्यक्ति गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। दून पुलिस ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान थाना क्षेत्रों में वाहन चालकों की एल्कोमीटर के माध्यम से चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान पुलिस ने पिछले तीन दिनों में शराब पीकर वाहन चलाने वाले 156 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही 156 वाहनों को सीज किया गया है। पुलिस ने रैश ड्राइविंग, ओवर स्पीडिंग और यातायात नियमों के उल्लंघन में अन्य 40 वाहनों को सीज करते हुए 125 वाहन चालकों के चालान किए, और 82 हजार रुपये का शुल्क वसूला है। इसके अलावा पुलिस ने तीन दिनों में रात के समय बिना किसी कार्य के घूम रहे 136 व्यक्तियों को थाने लाकर सत्यापन किया है। इस दौरान 26 व्यक्तियों के पुलिस एक्ट में चालान कर नौ हजार रुपये शुल्क वसूला है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें