फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: राजेंद्र नगर में अतिक्रमण कर बेची जा रही पार्क की भूमि

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। राजेंद्र नगर रेजिडेंट्स वेलफेयर सोसायटी के संरक्षक अशोक वर्मा व संरक्षक एनके दत्ता ने बताया कि कौलागढ़ रोड पर स्थित शहर की एक पाॅश कॉलोनी में लगातार भू-माफिया अतिक्रमण कर रहे हैं। कुछ लोग पार्क की इस भूमि पर कब्जा कर जमीन लोगों को बेच रहे हैं। मामले में कई बार उच्चाधिकारियों को शिकायत कर चुके हैं, लेकिन आज तक कार्रवाई नहीं हुई है। भू-माफिया की ओर से बार-बार धमकी दिए जाने के बाद आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कराई जा चुकी है। लोगों का कहना है कि अतिक्रमणकारियों की रजिस्टर्ड भूमि की सही पैमाइश और वर्ष 1964 के स्वीकृत कॉलोनी के ले-आउट प्लान में दर्शाई पार्क सार्वजनिक हित की भूमि की सीमाओं की पैमाइश किए जाने के बाद मामला साफ हो जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें