फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोलियो की दवा पिलाने को ली जाएगी पुलिस की मदद

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून।
विज्ञापन

इस बार 16 जून को पल्स पोलियो दिवस पर पुलिस की भी मदद ली जाएगी। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जिन बस्तियों में लोग बच्चों को दवा पिलाने नहीं देते हैं वहां जाने के लिए पुलिस की मदद ली जाए और बस्तियों में फैली भ्रांतियों को दूर कर शतप्रतिशत टीकाकरण किया जाए।
शुक्रवार को विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी ने सघन पल्स पोलियो अभियान व टीकाकरण कार्यक्रम के जिला टास्क फोर्स की बैठक ली। बैठक में टास्क फोर्स के अधिकारियों ने जिलाधिकारी को पिछली बार 10 मार्च को पल्स पोलियो अभियान के दौरान आई समस्याओं से अवगत कराया। इसके बाद विकासखंड स्तर पर संबंधित कार्मिकों के समय और विभिन्न प्रबंधन को लेकर चर्चा की गई। समीक्षा बैठक में विश्व स्वास्थ्य संगठन के स्थानीय अधिकारी डॉ विकास शर्मा बताया कि शहर में कई इलाके ऐसे हैं जहां पर लोग पल्स पोलियो दवा पिलाने वालों को घुसने नहीं देते। कई कंस्ट्रक्शन साइट पर लोग पल्स पोलियो वालों को देखते ही भाग जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी एसए मुरुगेशन ने अधिकारियों निर्देश दिए कि वे सबसे पहले पोलियो की दवा के बारे में फैली भ्रांतियों को दूर करें और ऐसी बस्तियों में जाने के लिए पुलिस की भी मदद ले सकते हैं। किसी भी हालत में कोई भी बच्चा पोलियो की दवा पीने से वंचित नहीं रहना चाहिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी जीएस रावत, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एसके गुप्ता, डीपीओ बाल विकास क्षमा बहुगुणा सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें