फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भंजरा ने उभरेऊ को हराकर जीता खिताब

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन

साहिया। चौहान क्लब उभरेऊ की ओर से राजकीय हाईस्कूल ठकरासाधार में आयोजित जूनियर वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता के दौरान बृहस्पतिवार को फाइनल मुकाबला खेला गया। इसमें भंजरा ने 24-22 के अंतर से उभरेऊ को हराकर खिताब अपने नाम किया। ग्राम प्रधान ने फाइनल मुकाबले में आमने सामने रहीं दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
विजयी टीम को पुरस्कार देते हुए मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान फीमो देवी ने कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए प्रदर्शन में निरंतरता होना जरूरी है। कहा कि सफलता को प्राप्त करने के बाद उसे कायम रखना भी एक कला है। उन्होंने बताया कि खेल की दुनिया में अक्सर उन्हीं लोगों को सफलता मिलती है, जो मेहनत करते हैं और पहाड़ के लोग स्वभाव से ही मेहनती होते हैं। इससे पूर्व हुए मुकाबलों में जिसऊ सी टीम ने 23-11 कें अंतर से जिसऊ ए को पटखनी दी। जबकि, ककाड़ी ने 12-10 के अंतर से टिपऊ को, मंडोली ने 28-17 के अंतर से गमरी को, कोठा एक ने 24-19 के अंतर से अलसी को और खमरोली ने 35-13 के अंतर से देऊ को हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान रूपराम शर्मा, दलीप सिंह बिष्ट, सुरेंद्र सिंह, अमन चौहान, रविंद्र सिंह, सूर्या, रणवीर सिंह, दीवान सिंह, विशन सिंह, भजन सिंह, तुलसी सिंह, मातवर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें