फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवहन निगम के बेड़े में शामिल होंगी 300 नई बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
परिवहन निगम के बेड़े में शामिल होंगी 300 नई बसें
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। बसों की कमी से जूझ रहे परिवहन निगम के बेेड़े में 300 नई बसें शामिल हो जाएंगी। शासन से हरी झंडी मिलने के बाद परिवहन निगम प्रबंधन की ओर से बसों की खरीद का आर्डर दे दिया गया है। परिवहन निगम अधिकारियों के मुताबिक 75 करोड़ की लागत से खरीदी जा रही बसों में से 150 की खरीद का ठेका टाटा कंपनी व 150 अशोक लेलैंड कंपनी को दिया गया है। उम्मीद है कि 300 नई बसें अगस्त तक बेड़े में शामिल हो जाएगी।
परिवहन निगम के बेड़े में वर्तमान में 1250 बसें शामिल हैं। जबकि जरूरत 2000 बसों की है। जिसकी मांग परिवहन निगम के कर्मचारी संगठन लगातार कर रहे हैं। अब शासन से हरी झंडी मिलने के बाद 300 बसों की खरीद का रास्ता साफ हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवहन निगम महाप्रबंधक दीपक जैन के मुताबिक 300 बसों की खरीद को लेकर दो कंपनियों टाटा व अशोक लीलैंड को आर्डर जारी कर दिया गया है। जिसमें से 150 बसें टाटा कंपनी व 150 अशोक लीलैंड कंपनी से खरीदी जा रही हैं। बीएस-4 श्रेणी की ये सभी बसें अगस्त तक परिवहन निगम को मिल जाएंगी। इन बसों की आपूर्ति होने से जहां यात्रियों को सुविधाएं होगी, वहीं परिवहन निगम की आय में भी इजाफा होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें