ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में बृहस्पतिवार को अमर उजाला फाउंडेशन, हैस्को एवं उत्तराखंड पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड इनविस हब की ओर से बांदल घाटी स्थित सरखेत गांव में कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें ‘स्लोगन’ थीम पर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 35 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान छात्रों ने स्लोगन के माध्यम से पर्यावरण के प्रति चिंता व्यक्त की। इसके बाद छात्रों ने लोगों को जागरूक किया और नदी की सफाई की। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान आरती पंवार, हैस्को की नीमा जोशी, इनविस हब की निहारिका डिमरी और रचना, सुषमा कोटवाल, मीना, संगीता, पूजा, रक्षा, कुशल पंवार आदि मौजूद रहे।