ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) की टीम इन दिनों उत्तराखंड में है। सीपीसीबी की टीम ने राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से कार्रवाई व मुकदमों का ब्योरा मांगा है। इस कड़ी में अधिकरियों के साथ बैठक की और बोर्ड के कार्यों का ऑडिट भी किया।
राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुख्य पर्यावरण अधिकारी डॉ. एसएस पाल ने बताया कि केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) की टीम प्रमुख 100 बिंदुओं पर जानकारी जुटा रही है। इनमें जल, वायु प्रदूषण रोकने, औद्योगिक इकाइयों, अस्पतालोें, धर्मशालाओं और होटलों के खिलाफ की कार्रवाई का ब्योरा शामिल है। इसके अलावा प्रदूषण कानूनों का उल्लंघन में दर्ज मुकदमों का संख्या और मुकदमों में स्थिति की जानकारी भी मांगी है। बता दें, कुछ महीने पहले पूर्व केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने देहरादून व हरिद्वार में कई औद्योगिक इकाइयों की जांच की थी और गड़बड़ियां पाए जाने पर कार्रवाई की गई थी।