फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शनिदेव का तेल से अभिषेक कर उड़द और काले तिल चढ़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर।
विज्ञापन

शनि जयंती पर सोमवार को कैनाल रोड स्थित प्राचीन शिव मंदिर और शनिधाम नावघात में श्रद्धालुओं ने शनि देव का तेल से अभिषेक कर खुशहाली की मन्नत मांगी। साथ ही अन्य मंदिरों में भी धार्मिक अनुष्ठान हुए। शनि मंदिरों में सुबह से देर रात तक श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं ने अभिषेक, पूजन के साथ ही शनि देव की महाआरती की।
कैनाल रोड स्थित प्राचीन शिव मंदिर परिसर की शनि शिला पर श्रद्धालुुओं ने तेलाभिषेक करने के साथ ही उड़द और काले तिल चढ़ाए। साथ ही काले वस्त्र व अन्न का दान किया। श्रद्धालुुओं ने शनि का षोडशोपचार पूजन कर शनि चालीसा का पाठ किया। भक्तों ने शनि शिला पर 501 दीप जलाकर महाआरती की। देर शाम सहारनपुर से आए भजन गायकों ने शनिदेव के भजनों की शानदार प्रस्तुति दी। रात आठ बजे शनि शिला पर तेलभ्यंग किया गया। वहीं, कालसी स्थित काली माता मंदिर में शनि देव का तेेलाभिषेक करने के लिए सुबह से ही भक्तों की भीड़ लगी रही। नावघाट भीमावाला स्थित शनिधाम में भी भक्त बड़ी संख्या में दर्शनों के लिए पहुंचे। देर रात तक शनि मंदिरों में पूजा-अर्चना चलती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैनाल रोड स्थित शनि शिला में पूजा-अर्चना और भंडारे के दौरान महंत आशीष गिरी, योगानंद, राजकुमार रोहिला, नितेश अरोड़ा, रविंद्र राणा, शैलेंद्र गुप्ता, रोहित साहू, रविंद्र कोहली, देवराज, राजकुमार राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें