फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल यात्रियों को बिल नही देने पर छह दुकाने सील,

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

रेल यात्रियाें को खान-पान सेवा के बदले बिल नहीं देने पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रेखा शर्मा के आदेश के बाद देहरादून रेलवे स्टेशन की छह वेंडरों की दुकानें सील कर दी गईं। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक ने यात्रियों को बिल जारी करने की व्यवस्था करने के बाद ही दुकानों को खोलने की अनुमति देने की बात कही है।
दून स्टेशन के वरिष्ठ वाणिज्य निरीक्षक एसके अग्रवाल का कहना है कि वेंडरों को हर हाल में बिल देना ही होगा। ऐसा नहीं करने पर कारोबार की इजाजत नहीं दी जाएगी। इस कार्रवाई से रेलवे वेंडरों में दहशत की स्थिति है। दूसरी ओर वेंडरों ने यात्रा सीजन के दौरान इस कार्रवाई का विरोध किया है। वेंडरों का कहना है कि यात्रा सीजन में उत्पीड़न किया जा रहा है। कार्रवाई के दौरान वेंडरों ने यात्रा सीजन को देखते हुए राहत देने की मांग रखी, लेकिन अधिकारियाें ने एक भी न सुनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अतिरिक्त काउंटर खोलने के निर्देश
यात्रा सीजन के दौरान यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रेखा शर्मा ने मुख्य आरक्षण पर्यवेक्षक को अतिरिक्त काउंटर खोलने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा उन्होंने अधिकारियों को इस बात की भी हिदायत दी है कि यात्रियों को यूटीएस मोबाइल ऐप के बारे में भी जानकारी दी जाए ताकि वे अपने मोबाइल फोन के जरिए सामान्य श्रेणी का टिकट खरीद सकें और उन्हें टिकट के लिए लाइन में न लगना पड़े।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें