ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर।
पछवादून गढ़वाल सभा का 50 सदस्यीय दल रविवार को हिमाचल के धार्मिक स्थल रेणुका जी के लिए रवाना हुआ। दल का नेतृत्व गढ़वाल सभा के अध्यक्ष पीसी केष्टवाल कर रहे हैं। केष्टवाल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड की भौगोलिक परिस्थितियां समान होने से दोनों ही प्रदेशों की संस्कृतियों में भी समानता है। हिमाचल के धार्मिक स्थल रेणुका जी के भ्रमण के दौरान वहां की सांस्कृतिक विरासत को समझने का अवसर मिलेगा। साथ ही युवाओं को एक दूसरे की संस्कृति के प्रति श्रद्धा भाव पैदा होगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड बनने के बाद पहाड़ों में सांस्कृतिक रूप से हमें जितने मजबूत होने चाहिए थे, उतना नहीं हुए। इसका कारण सरकारों का संस्कृति के प्रति उदासीन रवैया है। भ्रमण दल में सुमन मोहन ममगाईं, कमलेश रावत, जयंती पटवाल, बीना डोभाल, कांति रावत, जीवन सजवाण, सरिता रावत, अमिता नेगी, मोहिनी नौटियाल, अर्चना ढौंढियाल, हेमचंद्र सकलानी, विमला भंडारी, विमला मैठाणी, कृष्ण दत्त ममगाईं आदि शामिल हैं।