फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवा क्रिकेट एकेडमी बनी विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून।
विज्ञापन

कुआंवाला में खेली गई दूसरी अर्जुन सिंह बिष्ट स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में शिवा क्रिकेट एकेडमी ने दून स्टार्स क्रिकेट एकेडमी को शिकस्त देकर खिताब जीत लिया। शिवा क्रिकेट एकेडमी ने 190 रनों के विशाल अंतर से जीत हासिल की।
विज्ञापन

शनिवार को फाइनल में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए शिवा क्रिकेट एकेडमी ने 316 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। प्रिंस ने 65, समीर छमलवाण ने 64 और कप्तान पूर्वांश ध्रुव ने 56 रनों की पारी खेली। जवाब में खेलने उतरी दून स्टार्स की पूरी टीम 26.5 ओवर में 126 रन पर ही ढेर हो गई। दून स्टार्स के अविरल भंडारी ने 37, राज ने 22, अनिकेत ने 15 रन बनाए। शिवा क्रिकेट एकडेमी के कप्तान पूर्वांश ध्रुव को मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। दून स्टार्स के अविरल भंडारी को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और वैली एकेडमी के सईद उमर को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें