फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों ने सीखा योग, संगीत और नृत्य

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर।
विज्ञापन

कोतवाली रोड स्थित द हिमालयन इंटरनेशनल स्कूल में चल रहे 10 दिवसीय समर कैंप का शुक्रवार को समापन हो गया। कैंप में योग के माध्यम से नौनिहालों को नैतिक शिक्षा का पाठ पढ़ाया गया। साथ ही योग, संगीत, नृत्य सहित अन्य गतिविधियों से बच्चों के सर्वांगीण विकास के प्रयास किए गए।
कार्यक्रम की शुरुआत शारदा वंदना और शिव स्तुति से हुई। प्रशिक्षकों के निर्देशन में छात्र-छात्राओं ने मार्शल आर्ट का प्रदर्शन किया। 10 दिनों तक चले कैंप में छात्र-छात्राओं ने नृत्य, गीत, बास्केटबॉल, तैराकी, बैडमिंटन, निशानेबाजी, वॉलीबाल, क्रिकेट, कला, योग विधा में अपने हुनर का प्रदर्शन किया। प्रधानाचार्य सुचित्रा सिंह ने कहा कि समर कैंप का मुख्य उद्देश्य बच्चों के आंतरिक व्यक्तित्व का विकास तथा उनका नैतिक व चारित्रिक उत्थान है। बच्चों की रचनात्मक प्रवृत्ति के विकास के लिए लेखन, भाषण, चित्रकारी इत्यादि का प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही इन विधाओं की प्रतिस्पर्धा का आयोजन भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैंप में नौनिहालों को जीवनपयोगी नैतिक मूल्यों और अच्छे संस्कार पर आधारित शिक्षा दी गई। प्रधानाचार्य ने बच्चों को हरी सब्जी, दूध, मौसमी फल आदि का अधिक सेवन करने की सलाह दी। इस दौरान प्रदीप कौर, राजिंदर सिंह, सीमा सिंह, खुशी राम, कुसुम भट्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें