ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर।
चकराता। विश्व तंबाकू दिवस पर श्री गुलाब सिंह राजकीय महाविद्यालय चकराता में राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में छात्र-छात्राओं और अन्य लोगों को तंबाकू के सेवन से होने वाले नुकसान की जानकारी दी गई। सभी छात्रों ने तंबाकू का सेवन नहीं करने और समाज में तंबाकू के खिलाफ जागरुकता अभियान चलाने का संकल्प लिया।
प्राचार्य डॉ. केएल तलवाड़ ने कहा कि गुटखा या तंबाकू के सेवन से कैंसर सहित अन्य घातक बीमारी होती है। युवा वर्ग को चाहिए कि न तो वे स्वयं इसका सेवन करें और न ही समाज में लोगों को इसका सेवन करने दें। उन्होंने कहा कि स्कूलों और कॉलेजों में कार्यशाला और जागरुकता शिविर आयोजित करने की आवश्यकता है। कार्यशाला के बाद छात्र-छात्राओं ने महाविद्यालय परिसर की दीवारों पर विश्व तंबाकू निषेध दिवस के पोस्टर चिपकाए और स्वच्छता अभियान चलाया।
इस दौरान कार्यक्रम अधिकारी डॉ. कुलदीप चौधरी, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. अरविंद वर्मा, डॉ. संजीव कुमार शर्मा, डॉ. सीमा, देशराज, नरेश, मनीष, अंजलि, रोशन, अंकुर, विनोद, अर्जुन, अरुण, प्रदीप, राहुल, शुभम, अक्षय, राजकुमार, नितेश, ज्योति, प्रियंका, दीपिका, रंजीता, आकांक्षा, निकिता छुणकी, नितिका आदि मौजूद रहे।