फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैली निकालकर तंबाकू मुक्त रहने का दिया संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
रैली निकालकर तंबाकू मुक्त रहने का दिया संदेश
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर ‘मेरा भारत तंबाकू मुक्त’ विषय पर रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को नशा मुक्ति अभियान के तहत निकाली गई जागरुकता रैली को मुख्य अतिथि कृषि मंत्री ने शिव ध्वज दिखाकर रवाना किया। राजपुर रोड बहल चौक से निकाली गई रैली बल्लीवाला चौक, जीएमएस रोड होते हुए सुभाष नगर स्थित केंद्र पर संपन्न हुई। जहां राजयोगिनी मंजू बहन ने कहा कि नशा सदैव समाज के विकास में बाधक बना रहता है। अक्सर अभिभावकों की अनदेखी के कारण बच्चों को नशे की लत लग जाती है। इसके लिए जरूरी है कि अभिभावक बच्चों के साथ समय बिताएं और उन्हें समझने की कोशिश करें। इस अवसर पर राजकुमार जोशी, रमेश कपूर, विजय रस्तोगी, गौरव कपूर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें