फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मसूरी के मॉल रोड पर वैशाली ने की खरीदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

फिल्म ‘डायरी ऑफ मैरी गोम्ज’ की शूटिंग के लिए मसूरी पहुंचीं अभिनेत्री वैशाली ठक्कर ने बृहस्पतिवार को माल रोड की दुकानों से खरीदारी की। इस दौरान बड़ी संख्या में प्रसंशकों ने वैशाली के साथ सेल्फी ली और फोटो खींचे।
विज्ञापन

कर्लस टीवी के धारावाहिक ‘ससुराल सिमर का’ से वैशाली ठक्कर काफी चर्चा में हैं।
सरल रनावत के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘डायरी ऑफ मैरी गोम्ज’ छात्र जीवन के किस्से और संघर्ष पर आधारित है। सस्पेंस और थ्रिल से भरपूर इस फिल्म में वैशाली ने महत्वपूर्ण किरदार निभाया। इसके अलावा फिल्म में दून के सतीश शर्मा खास किरदार में नजर आएंगे। सतीश पीएम नरेंद्र मोदी और सुल्तान जैसी बड़ी फिल्मों में अपने अभिनय का जादू बिखेर चुके हैं। आने वाले दिनों में फिल्म की कुछ सीन दून के चाय बागान, राजपुर रोड समेत विभिन्न जगहों में फिल्माए जाएंगे। इससे पहले फिल्म के कई दृश्य दून के एक विश्वविद्यालय के परिसर में फिल्माया गए थे। द टॉकिंग ट्री प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही फिल्म में विशाखा राघव, करन खंडेलवाल, मोहित अरोड़ा, हर्ष नागर, विवेक जरीवाला, आरिफ जकारिया, राहुल सिंह अभिनय किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें