फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल किल्लत से परेशान लोगों ने अधिशासी अभियंता को घेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

बीते कई दिनों से पित्थूवाला क्षेत्र के कई इलाकों में पेयजल संकट बना हुआ है। पेयजल संकट से जूझ रहे लोगों ने बृहस्पतिवार को जल संस्थान के अधिशासी अभियंता राजेंद्र पाल का घेराव कर प्रदर्शन किया। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि कई शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक इलाकों के लोग पानी के लिए जूझ रहे हैं।
पाषर्द अमिता सिंह ने बताया कि बीते कई दिनों से मोहितनगर, महारानी बाग, शिव विहार, वसंत कुंज, दुर्गा विहार, शिवालिक पुरम, विकास पुरम, अशोक विहार, उत्सव विहार, रामबाग चित्रकूट आदि क्षेत्रों में पेयजल किल्लत से क्षेत्रवासी परेशान हैं। कई बार शिकायत करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। इसके चलते क्षेत्रवासियों में जबरदस्त आक्रोश है। उन्होंने समस्या का जल्द समाधान नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। प्रदर्शन में एमआर ग्रोवर, जोगेंद्र मल्होत्रा, अरुण वैश्य, प्रदीप सक्सेना, मनमोहन शर्मा, अरविंद, सोम प्रकाश, आरपी खंडूरी, राजीव जोशी, सागर, स्पर्श, मंजू भंडारी, हीरा भंडारी, सूरज, विनोद, मोहन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

कर्मचारियों के रवैए से लोग परेशान
पार्षद अमिता सिंह ने बताया कि जलसंस्थान के कर्मचारियों के रवैए से क्षेत्रवासी परेशान हैं। समस्या के बाबत संबंधित कर्मचारी टाल-मटोल करते हैं। इसके अलावा कर्मचारी पाइप लाइनों की जांच भी नहीं करते हैं। ऐसे में शहर के कई इलाकों में पाइप लाइन लीकेज की समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन

---
लॉ प्रेशर और वाल्व में दिक्कत होने के कारण क्षेत्र में पेयजल किल्लत होने लगी है। गर्मियों के दिनों में अधिक से अधिक लोगों की समस्या का समाधान हो इसके लिए विभाग कार्यरत है। पित्थूवाला के क्षेत्रों में पेयजल संकट को दूर करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। फिलहाल लोगों की मांग के अनुसार टैंकरों से पानी की सप्लाई की जा रही है।
-राजेंद्र पाल, अधिशासी अभियंता, जलसंस्थान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें