ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (रेरा) की ओर से बिल्डरों को दिए गए नोटिस में से अब तक केवल 50 बिल्डरों ने ही जवाब दिए हैं। जिन बिल्डरों ने जवाब नहीं दिया है। उन्हें अंतिम नोटिस भेजने की तैयारी हो रही है।
रेरा अध्यक्ष विष्णु कुमार ने बताया कि करीब 300 बिल्डरों को पंजीकरण कराने को कहा गया था। करीब 80 बिल्डरों ने पंजीकरण करा लिया है। बीते दिनोें फिर से रिमाइंडर भेजा गया था, साथ ही 22 मई तक जवाब देने को कहा गया था। इनमें से करीब 50 बिल्डरों ने ही जवाब दिया है। रेरा अध्यक्ष ने कहा कि जिन लोगों ने जवाब दिए हैं, उनका परीक्षण किया जाएगा। जिन बिल्डरों ने जवाब नहीं दिए हैं, उन्हें अंतिम नोटिस भेजा जाएगा। इसके बाद भी जवाब नहीं मिलने पर विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।