फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर्ड बैंक अधिकारी के घर से चुराया कई लाख का माल

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

डालनवाला क्षेत्र में रविवार को दिन-दहाड़े चोरों ने एक रिटायर्ड बैंक अधिकारी के घर से नगदी और जेवरात समेत लाखों का माल पार कर दिया। परिवारवाले कुछ घंटों के रिश्तेदारों के साथ भोजन करने बाहर गए थे। इसी दौरान चोर एसी की जाली काटकर घर में घुसे गए थे।
डालनवाला कोतवाली क्षेत्र के प्रीतम रोड निवासी रिटायर्ड बैंक अधिकारी अमरजीत सिंह मदान अपने परिवार के साथ रहते हैं। मदान के घर पर चंडीगढ़ से उनके रिश्तेदार आए हुए थे। रविवार दोपहर दो बजे के करीब मदान रिश्तेदारों को भोजन कराने के लिए बाहर ले गए। शाम को छह बजे के करीब वापस आए तो घर का नजारा देखकर पैरों तले जमीन खिसक गई। घर का सारा सामान बिखरा हुआ पड़ा था। कमराें की अलमारियां और बिस्तर खंगाले गए थे। मदान के अनुसार अलमारी से सोने की चैन, अंगूठी, कड़े के अलावा 10 हजार रुपये की नगदी, लैपटॉप, आईपैड, चार मोबाइल आदि सामान गायब था। चोरी की खबर मिलते ही आसपास के लोग मदान के घर पर एकत्र हो गए। सूचना पर आराघर चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। जांच के दौरान पता चला है कि चोर एसी की जाली काटकर अंदर घुसे थे। पुलिस शक के आधार पर कई युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

110 लीटर कच्ची शराब के साथ महिला गिरफ्तार
देहरादून। पटेलनगर पुलिस ने एक महिला को 110 लीटर कच्ची शराब के साथ दबोचा है। पटेलनगर इंस्पेक्टर सूर्यभूषण नेगी ने बताया कि चंद्रबनी चौक के पास से ईश्वरी नामक की महिला पकड़ा गया है। उसके पास से करीब 110 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई है। पुलिस को काफी दिनों से महिला के बारे में जानकारी मिल रही थी। महिला के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। महिला को सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें