ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
भारतीय जीवन बीमा निगम के क्लास वन फेडरेशन की वार्षिक बैठक रविवार को एक होटल में हुई। इस दौरान हुए चुनाव में केएस चौहान अध्यक्ष और देवेंद्र महासचिव चुने गए। चुनाव अधिकारी एमआर जोशी और भूषण भट्टने चुनाव संपन्न कराए।
बैठक के दौरान संगठन के अखिल भारतीय महासचिव एस राजकुमार ने वेतन पुर्नर्निधारण, बेहतर चिकित्सा सुविधा, एलटीसी नकदीकरण, पांच दिवस कार्यसप्ताह वार्ता के बारे में किए प्रयासों की जानकारी दी। देहरादून इकाई के अध्यक्ष केएस चौहान ने सभी का स्वागत किया। अवर वाइस के संपादक अखिल मोहन पांथरी ने फेडरेशन को बधाई दी। संगठन के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रदीप भाटिया ने बताया कि हम अपने उत्तर मध्य क्षेत्र में कार्यरत निगम के अधिकारियों के अधिकारों के लिए पूरी तरह से जागरूक हैं। चुनाव से पूर्व के महासचिव बीपी बलूनी ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। विपणन प्रबंधक एमसी वर्मा, मंडल प्रबंधक सर्वजीत सिंह ने भी अपने विचार रखे। इस मौके पर देहरादून मंडल के जीके कालरा, राजेश गोयल, रमेश रावत, दीप जोशी, अखिल मोहन पांथरी भी मौजूद रहे।