फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार के प्रिया हॉस्पिटल को आयुष्मान के पैनल से हटाया

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला।
विज्ञापन

देहरादून। बीमारी में आमजन को राहत देने के लिए लागू अटल आयुष्मान योजना को कुछ निजी अस्पताल पलीता लगा रहे हैं। सरकारी अस्पताल में तैनात एक डॉक्टर को हरिद्वार स्थित प्रिया हॉस्पिटल की ओर से अपने यहां दर्शाने पर शासन ने इस अस्पताल को आयुष्मान के पैनल से हटा दिया है। साथ ही इसे अब तक किए भुगतान की रिकवरी के भी निर्देश जारी कर दिए हैं। बकाया भुगतान पर भी तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है। इसके अलावा जसपुर के मेट्रो अस्पताल में भी गड़बड़ियां सामने आने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
अटल आयुष्मान उत्तराखंड योजना के मुख्य कार्यकारी अधिकारी युगल किशोर पंत ने शनिवार को दोनों अस्पतालों के लिए आदेश जारी किए। उन्होंने बताया कि हरिद्वार के लक्सर रोड स्थित प्रिया हॉस्पिटल ने अपने दस्तावेजों में डॉ. जॉर्ज सैमुअल को 24 घंटे कार्यरत दिखाया है। लेकिन, जब इसकी जांच की गई तो पता चला कि डॉ. जॉर्ज सैमुअल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ढंडेरा/रायसी में संविदा पर तैनात हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि एक डॉक्टर एक ही समय में दो जगह कैसे काम कर सकता है? इस पर विभाग ने अस्पताल को योजना के पैनल से ही हटा दिया है। साथ ही अब तक किए 1.78 लाख रुपये के भुगतान को लौटाने और करीब 1.18 लाख के बकाया भुगतान पर रोक लगाने के निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा, जसपुर (ऊधमसिंह नगर) स्थित मेट्रो अस्पताल ने योजना के तहत भर्ती मरीजों के उपचार में कई तरह की गड़बड़ियां की हैं। इसने ज्यादातर मरीजों को अपने अस्पताल में इमरजेंसी में भर्ती दिखाया है। जबकि उनका सामान्य उपचार किया गया। जांच में यह भी सामने आया कि उपचार की पूर्वानुमति से बचने के लिए यह किया गया। योजना के तहत इलाज कराने वाले कई मरीजों से पैसा वसूलने की बात भी सामने आई है। युगल किशोर पंत ने मामले की जांच पूरी होने तक अस्पताल में योजना के तहत मरीजों को भर्ती करने पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें