फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ललोऊ बसाया का पंचायत भवन जर्जर

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर।
विज्ञापन

साहिया। कालसी ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत ललोऊ-बसाया का पंचायत भवन जर्जर हो चुका है, जिसके चलते ग्राम पंचायत की बैठकें खुले में करनी पड़ रहीं है। ग्रामीणों का कहना है कि भवन की मरम्मत के लिए कई बार प्रस्ताव पारित कर संबंधित विभाग को भेजा जा चुका है, बावजूद इसके कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
ग्रामीण कांति चौहान, महेंद्र सिंह, टीकम सिंह, कृपाल सिंह, अजब सिंह, विक्रम सिंह, मुकेश, संजय सिंह ने बताया कि पंचायत भवन का निर्माण वर्ष 1990 में हुआ था। निर्माण काल के बाद से ही भवन की मरम्मत नहीं हुई है। पंचायत भवन जर्जर होने से ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार बरसात के कारण पंचायत की बैठक निरस्त करनी पड़ती है। साथ ही पंचायत से संबंधित दस्तावेजों का रखरखाव भी नहीं हो पा रहा है। भवन जर्जर होने से ग्राम पंचायत अधिकारी को भी अपने कार्यालय के लिए जगह नहीं मिल रही है। इसके चलते ग्राम पंचायत अधिकारी अक्सर मुख्यालय में ही रहते हैं। ग्रामीणों को अपने काम के लिए ब्लॉक मुख्यालय के चक्कर काटने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, खंड विकास अधिकारी कालसी वीपी खंडूड़ी ने बताया कि भवन की मरम्मत के लिए प्रस्ताव उच्चाधिकारियों के माध्यम से शासन स्तर पर भेज दिया गया है। बजट स्वीकृत होते ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें