फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैग स्पोर्ट्स बोर्ड ने मेजबान उतराखंड को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

गोल्ड कप क्रिकेट प्रतियोगिता में शुक्रवार को कैग स्पोर्ट्स बोर्ड दिल्ली ने मेजबान उत्तराखंड को 28 रनों से शिकस्त दी। कैग के अक्षय ने शानदार अर्द्धशतकीय पारी खेली। वहीं टीम के चार बल्लेबाज खाता खोले बिना ही पवेलियन लौट गए।
विज्ञापन

तनुष क्रिकेट एकेडमी में शुक्रवार को टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कैग स्पोर्ट्स बोर्ड दिल्ली की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 169 रन बनाए। टीम के लिए अक्षय वाडकर ने सबसे अधिक 68 रनों की पारी खेली। अभिषेक रमन ने 39 और अंकित कौशिक ने 16 रन बनाए। टीम के चार बल्लेबाज शून्य पर आउट हुए। उत्तराखंड इलेवन के करन पुंज, आदित्य सेठी और हिमांशु बिष्ट ने दो-दो विकेट चटकाए। जवाब में खेलने उतरी उत्तराखंड की टीम 20 ओवर में चार विकेट खोकर 141 रन ही बना सकी। ओपनर सागर रावत ने 48 गेंदों में 67 रनों की पारी खेली। विशाल डंगवाल ने 29 और आदित्य सेठी ने 24 रन बनाए। कैग के रजनीश, बिप्लव और रमीज खान ने एक-एक विकेट चटकाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें