ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
कचहरी स्थित शहीद स्मारक स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने समेत सात सूत्री मांगों के समर्थन में उत्तराखंड राज्य निर्माण सेनानी मंच के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को जिलाधिकारी कार्यालय में प्रदर्शन किया। आंदोलनकारियों ने जल्द मांगें पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
सेनीनी मंच के केंद्रीय अध्यक्ष नंदा वल्लभ पांडेय ने बताया कि शहीद स्मारक पर शहीद स्मारक पर सीसीटीवी कैमरे न लगे होने कारण अवैध गतिविधियां होने लगी हैं। इसके अलावा सात सूत्री मांगों के समर्थन में लंबे समय से मांग की जा रही है, सरकार की ओर से कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है। ऐसे मे जल्द मांगें पूरी नहीं होने पर की उग्र आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन में पीएस भंडारी, सुशीला नैनवाल, कुलदीप सिंह नेगी, सदानंद उनियाल, उर्मिला चंद, विमला रौतेला, रेखा मियां, कौशल्या नौटियाल, पूनम बड़ोनी, इंदु भट्ट, आशा पयाल, ऊषा बिष्ट, पार्वती रावत, सरस्वती अधिकारी आदि मौजूद रहीं।