ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
टिहरी लोकसभा सीट पर मतदाताओं ने नोटा को पिछली बार की तुलना में कम तरजीह दी। इस बार लगभग 6200 लोगों ने नोटा दबाया, जबकि पिछली बार यह संख्या 10729 थी। लिहाजा लोगों की पसंद वेस्ट ऑफ द अबव रही। ना कि नन ऑफ द अबव (नोटा)।
नोटा दबाने वाले मतदाताओं की संख्या पिछले साल से भले ही कम रही हो, लेकिन यह अब भी इस सीट पर लड़ने वाले 11 प्रत्याशियों बड़ा निकला। नोटा के हिस्से में सत्यपाल, यूकेडी के अनु पंत, सर्व विकास पार्टी के गौतम सिंह बिष्ट, यूकेडी के जयप्रकाश उपाध्याय, उत्तराखंड प्रगतिशील पार्टी के संजय कुंडलिया और निर्दलीय दौलत कुंवर, बृज भूषण कर्णवाल, बीडी झा, मधु शाह, संजय गोयल व सरदार खान से ज्यादा मत पड़े।