फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों ने किया प्राचार्य का घेराव

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर।
विज्ञापन

श्री देव सुमन विश्वविद्यालय की ओर से जारी परीक्षा परिणाम में अनियमितता से आक्रोशित राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डाकपत्थर के छात्र-छात्राओं ने प्राचार्य का घेराव कर परिणाम में सुधार की मांग की।
छात्रों ने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय की कार्यप्रणाली में सुधार नहीं हो रहा है, जिसका खामियाजा छात्रों को भुगतना पड़ रहा है। बताया कि महाविद्यालय इसी वर्ष श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय से संबद्ध हुआ है। पहले ही वर्ष विश्वविद्यालय की लापरवाह कार्यप्रणाली ने छात्रों के लिए मुश्किल पैदा कर दी है। छात्रों ने बताया कि विवि ने मंगलवार को बीकॉम द्वितीय सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम जारी किया। इसमें शामिल 160 छात्रों में से 150 छात्रों को एक ही विषय में अनुत्तीर्ण दर्शाया गया है। ऐसे ही अन्य कक्षाओं के परिणाम में भी अनियमितताएं सामने आईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रों ने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय प्रशासन छात्रों के भविष्य के प्रति लापरवाह बना हुआ है। कई बार विश्वविद्यालय में शिकायत दर्ज कराई जा चुकी है, बावजूद इसके कार्यप्रणाली में सुधार नहीं हो रहा है। घेराव करने वालों में छात्रसंघ की कार्यकारी अध्यक्ष प्रियता खत्री, सलमान, मोहित जैन, अवनीश नौटियाल, प्रिंस राणा, राहुल कुमार, शाहरुख, विवेक बिजल्वाण, श्वेता शर्मा, संदीप कंडवाल आदि शामिल रहे।
उधर, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. केएल बिष्ट ने बताया कि छात्रों की समस्या से विश्वविद्यालय प्रशासन को सूचित कर उचित कार्रवाई की मांग की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें