फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौराहों पर बनाए जाएंगे राज्य के प्रतीक चिह्न

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) राजधानी के चार चौराहों पर राज्य के चार प्रतीक चिह्नों को लगाने की तैयारी में है। इसी कड़ी में सिल्वर सिटी के पास स्थित चौराहे पर तांबे की धातु से राज्य पुष्प ब्रह्मकमल लगभग बनकर तैयार है। अधिकारियों के मुताबिक इसका उद्घाटन 23 मई के बाद किया जाएगा।
एमडीडीए ने शहर के प्रमुख चौराहों पर प्रदेश के राज्य पुष्प, वृक्ष, पक्षी एवं पशु के प्रतीकात्मक मॉडल लगाने का निर्णय लिया है। इसी कड़ी में राजपुर रोड स्थित सिल्वर सिटी के पास चौराहे पर 15 लाख की लागत से तांबे से बना ब्रह्मकमल लगाया गया है। इसके लिए अल्मोड़ा से तांबा मंगाया गया है। रात में यह ब्रह्मकमल रंगबिरंगी रोशनी भी बिखेरेगा। आचार संहिता के चलते इसका उद्घाटन नहीं हो सका है। इसी तरह सर्वे चौक पर राज्य वृक्ष बुरांश का प्रतीकात्मक पेड़ लगेगा। राज्य पशु कस्तूरी मृग और राज्य पक्षी मोनाल की प्रतिमा लगाने के लिए चौराहों का अभी चिह्नीकरण नहीं हो पाया है। अधिकारियों के मुताबिक जल्द ही चौराहे तय करने के बाद वहां प्रतिमाएं बनाने का कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य के चार प्रमुख चिह्न
पुष्प - ब्रह्म कमल
पशु - कस्तूरी मृग
वृक्ष - बुरांश
पक्षी - मोनाल
---
प्रदेश के राज्य पुष्प, पशु, वृक्ष और पक्षी के प्रतीकों को शहर के चार चौराहों पर लगाने की योजना है। आधुनिक तरीके से बनने की वजह से ये प्रतीक लोगों को आकर्षित करेंगे। साथ ही पर्यटक भी प्रदेश की विरासत से रूबरू हो सकेंगे। आचार संहिता हटने के बाद सिल्वर सिटी के पास चौराहे पर बनाए गए राज्य पुष्प ब्रह्मकमल का उद्घाटन किया जाएगा।
-डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष एमडीडीए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें