फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसीएस ने दिया जल्द विवाद निपटारे का आश्वासन

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

आपातकालीन एंबुलेंस सेवा 108 के पूर्व कर्मचारियों का विवाद जल्द खत्म होने की उम्मीद है। इस मामले में अपर मुख्य सचिव (एसीए,) राधा रतूड़ी ने सचिव स्वास्थ्य के साथ बैठक कर जल्द समाधान का आश्वासन कर्मचारियों को दिया है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के आदेशानुसार सोमवार को मेयर सुनील उनियाल गामा के साथ 108 के पूर्व कर्मचारी सोमवार को सचिवालय में अपर मुख्य सचिव से वार्ता की थी। इस दौरान कर्मचारियों ने उनके सामने अपनी बातें रखीं और नई कंपनी ‘कैंप’ पर नियम विरुद्ध भर्तियां करने का आरोप लगाया। इस पर अपर मुख्य सचिव ने जल्द ही समस्या का निराकरण करने का आश्वासन दिया। मेयर सुनील उनियाल गामा ने बताया कि अपर मुख्य सचिव ने कर्मचारियों से उनके दस्तावेज ले लिए हैं। एसीएस ने कहा है कि स्वास्थ्य सचिव नितेश झा प्रदेश से बाहर हैं। वे मंगलवार को देहरादून आएंगे। इसके बाद वार्ता की जाएगी। साथ ही नई कंपनी ‘कैंप’ के अधिकारियों से भी वार्ता की जाएगी। वार्ता और प्राथमिक पड़ताल की रिपोर्ट मुख्यमंत्री को सौंपी जाएगी ताकि इस समस्या पर कोई निर्णय लिया जा सके। इधर, वार्ता के बाद भी आंदोलनरत कर्मचारियों ने धरना समाप्त नहीं किया है। कर्मचारियों का कहना है कि जब तक समस्या का पूर्ण समाधान नहीं हो जाता है तब तक वे प्रदर्शन समाप्त नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें