फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन विकासकर्मियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

वन विकास निगम प्रबंधन की ओर से निगम के स्केलर्स व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियोें के वेतन में की गई कटौती के विरोध में कर्मचारियों ने आंदोलन का एलान किया है।
विज्ञापन

वन विकास निगम स्केलर्स संघ की बैठक में निर्णय लिया गया कि आंदोलन के पहले चरण में 20 से लेकर 23 मई तक तमाम कर्मचारी काली पट्टी बांधकर विरोध जताएंगे। दूसरे चरण में 24 से 28 मई तक सभी प्रभागों व डिपो में बैठक कर जनजागरण अभियान चलाया जाएगा। तीसरे चरण में 29 से नौ जून तक जन प्रतिनिधियों के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा जाएगा। 10 जून का वन विकास निगम के मुख्यालय पर प्रबंध निदेशक व अन्य अधिकारियाें का घेराव किया जाएगा। बैठक में वन विकास निगम स्केलर्स संघ के क्षेत्रीय अध्यक्ष दिवाकर शाही ने कहा कि यदि कर्मचारियों के हितों की अनदेखी की गई तो प्रदेशव्यापी आंदोलन किया जाएगा। क्षेत्रीय मंत्री पूर्ण सिंह रावत ने कहा कि न्यायालय के निर्णय के उपरांत स्केलर संवर्ग को दी गई थी। वरिष्ठता को दरकिनार करना न्यायालय के आदेश की अवमानना है। बैठक में संघ के संरक्षक बीएस रावत समेत कई कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें