फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतगणना के लिए भाजपा ने बनाए 234 एजेंट

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव की मतगणना को लेकर भाजपा ने 234 एजेंट बनाए हैं। एजेंटों को 23 मई की सुबह साढ़े छह तक रायपुर स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा सभी 10 विधानसभाओं के विधायकों की भी ड्यूटी लगाई है। हालांकि विधायक रिलीवर के तौर पर शामिल होंगे।
विज्ञापन

परेड ग्राउंड स्थित महानगर कार्यालय में सोमवार को भाजपा जिला और महानगर की संयुक्त बैठक हुई। इसमें भाजपा ने 10 विधानसभा के विधायकों को रिलीवर के तौर पर एजेंट बनाया गया है। इसके लिए सभी के एजेंट फार्म भी भरे गए। बैठक के दौरान मंडल अध्यक्षों, पार्टी पदाधिकारियों, पार्षदों और विधायकों को मतगणना प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी गई। बताया गया कि तीन चरणों में होने वाली मतगणना में सर्विस वोटरों की गिनती ईटीपीबीएस के स्केनिंग के जरिये होगी। पार्टी ने 56 कार्यकर्ताओं को इसकी जिम्मेदारी दी। वहीं, 28 कार्यकर्ता चुनाव ड्यूटी वाले कार्मिकों के पोस्टल बैलेट की गिनती को देखेंगे। सर्विस और पोस्टल बैलेट की गिनती पर महामंत्री राजेंद्र ढिल्लों और सीताराम भट्ट को विशेष निगरानी रखने को कहा गया है। 10 विधानसभा में 15-15 के हिसाब से 150 एजेंट ईवीएम की गिनती पर नजर रखेंगे। महानगर अध्यक्ष विनय गोयल ने बताया कि सभी एजेंट बृहस्पतिवार सुबह छह बजे महानगर तथा रायपुर स्पोर्ट्स कॉलेज के पास एकत्र होंगे। यहां से सात बजे मतगणना स्थप पर अपनी जिम्मेदारी संभालेंगे। बैठक में मेयर सुनील उनियाल गामा, धर्मपुर विधायक विनोद चमोली, मसूरी विधायक गणेश जोशी, सहसपुर विधायक सहदेव पुंडीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें