फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज बाड़वाला से शुरू होगी बाइक यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन

जौनसार बावर से पलायन रोकने और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए लोक पंचायत जौनसार बावर की ओर से दो दिवसीय बाइक यात्रा शनिवार से शुरू होगी। यात्रा से बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के साथ ही शिक्षा को बढ़ावा देने का संदेश भी दिया जाएगा।
बाड़वाला से शुरू होकर यात्रा साहिया, कोटीकनासर, त्यूनी, मेंद्रथ, हनोल होते हुए अंतिम पड़ाव कोटी कॉलोनी पहुंचेगी। बाइक यात्रा के संयोजक अनिल तोमर ने बताया कि बाइक यात्रा के पहले पड़ाव साहिया में नुक्कड़ नाटक और अन्य कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसके बाद यात्रा कोटि कनासर मंदिर पहुंचेगी। जो त्यूनी या मेंद्रथ किसी एक स्थान पर रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन रविवार को हनोल पहुंचेगी। हनोल में भजन संध्या के बाद उसी दिन हटाल और क्वानू होते हुए कोटी कॉलोनी में यात्रा संपन्न होगी। यात्रा को लेकर अब तक 215 पंजीकरण हो चुके हैं। यात्रा में लगभग 450 लोग शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
चिकित्सा कर्मचारी किए तैनात
कालसी। बाइक यात्रा के दौरान आपातकालीन चिकित्सा के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से कर्मचारियों की तैनाती की गई है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कालसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. आरके दीक्षित के मुताबिक एसडीएम डॉ. अपूर्वा सिंह के निर्देश पर आपातकालीन कर्मचारियों की तैनाती की गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें