फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रा मार्ग पर पेयजल सुविधा नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन

पछवादून से गुजरने वाले चारधाम यात्रा मार्ग पर तीर्थ यात्रियों को पेयजल की सुविधा भी नहीं मिल रही है। नगर पालिका प्रशासन की ओर से मुख्य बाजार में लगाए गए इलेक्ट्रॉनिक प्याऊ दो वर्षों से खराब पड़े हैं, लेकिन पालिका प्रशासन मरम्मत करने की जहमत तक नहीं उठा रहा है।
विज्ञापन

विकासनगर बाजार गंगोत्री, यमुनोत्री यात्रा का प्रमुख पड़ाव है। यहां से होकर सैैकड़ों तीर्थ यात्री गुजरते हैं। यात्रियों और बाजार आने वाले अन्य लोगों की सुविधा को देखते हुए तीन साल पूर्व नगर पालिका की ओर से मुख्य बाजार में तीन इलेक्ट्रॉनिक प्याऊ लगाए गए थे, लेकिन दो वर्ष पूर्व एक प्याऊ बाजार से चोरी हो गया। जबकि, दो अन्य प्याऊ खराब पड़े हुए हैं। चारधाम यात्रा शुरू होने से पूर्व पालिका प्रशासन ने प्याऊ की मरम्मत करने के साथ ही चौराहों और अन्य जगहों पर घड़ों में पानी रखने की बात कही थी। लेकिन, अभी तक यात्रियों और अन्य लोगों के लिए पेयजल सुविधा मुहैया नहीं कराई गई है। इसके चलते लोगों को महंगे दामों पर बोतलबंद पानी खरीदना पड़ रहा है।
विज्ञापन

उधर, नगर पालिका अध्यक्ष शांति जुवांठा ने बताया की वाटर कूलिंग सिस्टम की मरम्मत कराई जा रही है। शीघ्र ही व्यवस्था दुरुस्त कर दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें