फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साईं के दर्शन कर की सुख समृद्धि की कामना

विज्ञापन
विज्ञापन
साईं केब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

मसूरी। कुलड़ी स्थित साईं मंदिर के 24वें प्राण प्रतिष्ठा दिवस के अवसर पर बुधवार को शिरडी साईं बाबा मंदिर समिति की ओर से शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने बाबा की डोली का स्वागत किया और साईं आरती कर सुख समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

श्री सनातन धर्म मंदिर में पूजा अर्चना के बाद बैंड बाजों के साथ कुलड़ी स्थित साईं मंदिर से शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। शोभायात्रा लंढौर बाजार घंटाघर, कुलड़ी माल रोड होते हुए गांधी चौक तक निकाली गई। इस दौरान भक्तों ने साईं कीर्तन और साईं के जयकारे लगाए। शोभायात्रा में शामिल साईंबाबा के जीवन पर आधारित झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। मंदिर समिति के अध्यक्ष हरिमोहन गोयल ने बताया कि साईं बाबा की डोली शोभायात्रा हर वर्ष निकाली जाती है। डोली के दर्शन करने के लिए मसूरी के आसपास व जौनपुर क्षेत्र के दूरदराज से श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं। शोभायात्रा में मंदिर समिति के पदाधिकारियों समिति के सुरेंद्र गोयल, अनिल संघल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें