फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनभर गुल रही डेढ़ सौ गांवों की बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
विज्ञापन

चकराता। छावनी बाजार स्थित बिजली घर मेें मरम्मत कार्य के चलते मंगलवार को त्यूनी सावड़ा फीडर से जुड़े क्षेत्र के डेढ़ सौ से अधिक गांवों में पूरे दिन विद्युत आपूर्ति बाधित रही। इससे बिजली के काम से जुड़े लोगों के साथ ही स्थानीय लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

चकराता स्थित बिजलीघर के यार्ड में मरम्मत के कार्य चलने से चकराता, त्यूनी, कोरवा, कोटि, लागापोखरी, दावा पुल, पुरोड़ी, लालकुर्ती बाजार, डाकरा, आलूमण्डी, मुंगाड, मोहना, क्वासी, गोराघाटी, सावरा, जाड़ी, सूजउ, कन्धाड, सिजला, मझगांव, समोग, सेनतोली, मेहरावना, पाटी, बुरास्वा, जोगियों सहित जौनसार बावर के 150 से अधिक गांव, कस्बों एवं मजरों में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। व्यापार मंडल के अध्यक्ष विवेक अग्रवाल, राजेंद्र राणा, अनिल चाँदना, तीर्थ कुकरेजा, संजय जैन, केशर चौहान व रवीश अरोरा आदि का कहना है की बिजली न होने से विद्युत कार्य से जुड़ा काम काज प्रभावित रहा। उधर हाईडिल के एई अशोक कुमार का कहना है कि चकराता बिजलीघर में मरम्मत के चलते आपूर्ति बाधित है। आपूर्ति जल्द सुचारू करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें