फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शक्तिनहर पुल की सुरक्षा ताक पर

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर।
विज्ञापन

डाकपत्थर बैराज स्थित शक्तिनहर पुल की सुरक्षा जल विद्युत निगम के अफसर ताक पर रखे हुए हैं। एसडीएम के निर्देश पर इस पुल पर लगाए गए बैरियर को खनन माफियाओं के तोड़ने के तीसरे दिन बाद शनिवार को भी ठीक नहीं किया गया। न ही पुल पर भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक के लिए सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई।
पछवादून में शक्तिनहर पर इक्का-दुक्का नहीं बल्कि पांच जल विद्युत परियोजनाएं हैं। इनसे हर रोज लाखों यूनिट बिजली का उत्पादन होता है। डाकपत्थर बैराज स्थित शक्तिनहर पुल के क्षतिग्रस्त होने से विद्युत उत्पादन प्रभावित हो सकता है। इसे देखते हुए पुल से भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध है। इसके बावजूद पुल से भारी वाहनों की आवाजाही हो रही है। भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक के लिए एसडीएम के निर्देश पर बीते बुधवार को भारी पुलिस बल की मौजूदगी में बैरियर लगाया गया था, लेकिन कुछ देर बाद ही उसी रात खनन माफियाओं ने इसे तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में डाकपत्थर बैराज के अधिशासी अभियंता अरविंद चौरसिया और निगम के जनसंपर्क अधिकारी विमल डबराल से प्रयास के बाद भी संपर्क नहीं किया जा सका। मामले में उनका पक्ष आने पर प्रकाशित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें