फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों का जल संस्थान कार्यालय पर प्रदर्शन, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
विज्ञापन

पेयजल संकट से जूझ रहे नवाबगढ़ के ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को जल संस्थान कार्यालय पर प्रदर्शन कर हंगामा किया। ग्रामीणों का आरोप है कि बीते पांच दिनों से नवाबगढ़ और जीवनगढ़ के गांवों में पेयजल आपूर्ति ठप है। जल संस्थान कर्मचारियों से लगातार पेयजल आपूर्ति बहाल करने की मांग की जा रही है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
जल संस्थान कार्यालय पहुंचे नवाबगढ़ के निवासियों ने कहा कि बुधवार को भी कार्यालय पर में प्रदर्शन कर पेयजल आपूर्ति बहाल करने की मांग की गई थी, लेकिन बृहस्पतिवार को भी आपूर्ति बहाल नहीं की गई। इसके अलावा टैंकर के माध्यम से ग्रामीणों को पानी भी मुहैया नहीं कराया गया। ग्रामीण शक्तिनहर का दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। ऐसे में बीमारियों के फैलने का खतरा है। प्रदर्शनकारी ग्रामीण महिलाओं ने कहा कि उनका अधिकांश समय पानी जुटाने में ही व्यतीत हो रहा है। पानी नहीं आने से परिवार के अन्य सदस्य भी समय पर अपने काम पर नहीं जा पाते हैं। प्रदर्शन में वहीदा, रिहाना, सलमा, जाबिर, अंजुम, खातून आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर जीवनगढ़ पंचायत के वार्ड चार, नौ और 10 में दो माह से पेयजल आपूर्ति ठप होने से आक्रोशित ग्रामीणों ने जल संस्थान के एसडीओ का घेराव कर पेयजल आपूर्ति बहाल करने की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है गांव की जर्जर हो चुुकी लाइन से तीन वार्डों में पानी नहीं आ रहा है। नई लाइन बिछाने के लिए जल संस्थान से कई बार आग्रह किया गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। ग्रामीणों ने शीघ्र ही गांव में पेयजल आपूर्ति मुहैया कराने की मांग की है। घेराव करने वालों में मुकेश शर्मा, विजय बलूनी, पार्वती, नीलम, दुर्गा बहादुर, परमजीत, विजय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें