फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसीलदार को कोर्ट ने किया तलब

विज्ञापन
प्रतीकात्मक
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर।

विज्ञापन


विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस एक्ट सुबीर कुमार ने विकासनगर तहसीलदार प्रकाश शाह को व्यक्तिगत तौर पर कोर्ट में तलब कर स्पष्टीकरण मांगा है।

न्यायालय की ओर से भेजे गए नोटिस में बताया गया है कि 26 मार्च को अभियुक्त वंदना उर्फ प्रियांशी के जमानती इसरार अहमद निवासी ग्राम सहसपुर से संबंधित खसरा खतौनी सत्यापन के लिए भेजे गए थे, जिन्हें 10 अप्रैल तक न्यायालय को भेजा जाना था, लेकिन खसरा खतौनी सत्यापन के बाद भी अब तक प्राप्त नहीं हुए। इस पर कोर्ट ने तहसीलदार को तीन मई तक खसरा खतौनी का सत्यापन कर न्यायालय को प्रस्तुत करने और उक्त तिथि को व्यक्तिगत तौर पर न्यायालय में उपस्थित होकर स्पष्टीकरण देने का आदेश दिया।
विज्ञापन


उधर, तहसीलदार प्रकाश शाह ने बताया कि अभी तक नोटिस की प्रति उन्हें नहीं मिली है। चुनाव की व्यस्तता के कारण सत्यापन में देरी हुई होगी। कोर्ट द्वारा निर्धारित तिथि पर सत्यापन प्रेषित कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें