फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झुलसाती गर्मी से राहत को पर्यटक चढ़ने लगे पहाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनसार बावर पर्यटकों से होने लगा है गुलजार
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
चकराता। तेज गर्मी ने लोगों को झुलसा दिया है। सोमवार को विकासनगर में अधिकतम तापमान 39 और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस रहा। क्षेत्र में पिछले एक सप्ताह से लगातार पारा चढ़ रहा है। चढ़ते पारे से राहत के लिए पर्यटक पहाड़ चढ़ने लगे हैं। जिससे जौनसार बावर इन दिनों पर्यटकों से गुलजार होने लगा है।
विज्ञापन

पछवादून के मैदानी क्षेत्रों में सुबह से ही सूरज की तेज तपिश होने लगी है। सुबह 11 बजे बाद तो सूरज आग बरसा रहा है। तेज गर्मी में हवाएं लू के थपेड़ो में बदल गई हैं। जिससे राहत के लिए न सिर्फ उत्तराखंड बल्कि दिल्ली, मुंबई और उत्तर प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों से पर्यटकों का जौनसार में आना शुरू हो चुका है। दिल्ली से चकराता आए सुरेंद्र शर्मा व कानपुर से आए अजय शर्मा बताते हैं कि दिल्ली और कानपुर में बहुत तेज गर्मी हो रही है। दोपहर में वहां लू के थपेड़े चल रहे हैं। जबकि चकराता का मौसम शानदार है। गर्मी में इससे पहले भी वे यहां आ चुके हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक इन दिनों चकराता के साथ ही बुधेर टॉप, माइला टॉप, लोखंडी आदि क्षेत्र पर्यटकों से गुलजार होने लगे हैं। बड़ी संख्या में दुपहिया वाहनों से भी पर्यटक यहां पहुंच रहे हैं। जो बाइक से यहां पहुंचकर प्रकृतिक के नजारों के साथ ही साहसिक पर्यटन का लुत्फ उठा रहे हैं। स्थानीय दिनेश के मुताबिक अप्रैल के अंतिम सप्ताह से बड़ी संख्या में जौनसार में पर्यटकों का आना शुरू हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें