फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान में लगी आग, लाखों का सामान राख

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर।
विज्ञापन

मुख्य बाजार में रविवार देर रात एक दुकान में आग लग गई। इससे दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान राख हो गया। स्थानीय लोगों और अग्निशमन विभाग ने सात घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि आग आसपास की दुकानों में नहीं फैली, जिससे बड़ा हादसा टल गया। आग लगने की वजह शॉर्टसर्किट और वोल्टेज फ्लकचुएशन बताया जा रहा है।
विकासनगर न्यू कॉलोनी निवासी मंदीप सिंह ने बताया कि वह रविवार रात दुकान बंद कर घर चले गए। रात करीब दो बजे पुलिस से सूचना मिली की उनकी दुकान में आग लग गई है। इस बीच अग्निशमन विभाग को घटना की सूचना दी गई, लेकिन अग्निशमन विभाग की टीम सूचना देने के करीब पौन घंटे बाद मौके पर पहुंची। उन्होंने आरोप लगाया कि दमकल विभाग के वाहन में आग बुझाने के लिए पानी भी पर्याप्त नहीं था। यही वजह रही कि सेलाकुई और देहरादून से दमकल वाहन बुलाए गए। इस बीच आग ग्राउंड फ्लोर से होते हुए प्रथम और द्वितीय तल तक जा पहुंची। इससे उनकी तीन मंजिला दुकान में रखा सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

देर रात दुकान में लगी आग से बाजार में अफता तफरी का माहौल रहा। मेन बाजार स्थित ‘किड्स कूल’ नाम की इस दुकान के मालिक का कहना है कि कितना नुकसान हुआ इस बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें