फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं का स्वावलंबी होना जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन

ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान की ओर से बुधवार को डाकपत्थर में एक दिवसीय उद्यमिता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में महिलाओं को स्वरोजगार का प्रशिक्षण देने के साथ ही सरकार की ओर से संचालित की जा रहीं योजनाओं की जानकारी मुहैया कराई गई।
ओबीसीआरसेटी के प्रबंध निदेशक ललित कुमार गुप्ता ने कहा कि समाज और राष्ट्र के विकास के लिए महिलाओं का स्वावलंबी होना जरूरी है। आर्थिक तौर पर आत्मनिर्भर महिला परिवार को सहारा देने के साथ ही अपने अधिकारों के प्रति भी जागरूक रहती है। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होने से महिलाएं सामाजिक गतिविधियों में भाग लेतीं हैं। कुटीर उद्योगों के माध्यम से महिलाएं घर में ही स्वरोजगार शुरू कर सकती हैं, जिससे परिवार के अन्य सदस्यों को भी रोजगार मुहैया हो सके। कहा कि सरकार महिलाओं को स्वयं सहायता समूह के माध्यम से स्वरोजगार शुरू करने के लिए आर्थिक सहायता और बाजार की सुविधा मुहैया करा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर कंचन, राधा, मीनाक्षी, सिमरन, श्वेता, सुंदला देवी, उजला देवी, गीता, इंद्रा चौहान, अनीता चौहान, बबीता, रेखा, विनीता, अमिता, दिनेशा, ललिता, रक्षा शर्मा, ऊषा जोशी, कनिका आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें