फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजल की कमी से दूरभाष केंद्र में जनरेटर ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन

चकराता। दूरभाष केंद्र पर पिछले पांच माह से डीजल उपलब्ध नहीं होने के कारण जनरेटर ठप पड़े हुए हैं। बिजली गुल होते ही चकराता एक्सचेंज की लैंडलाइन और ब्रॉड बैंड सेवा बाधित हो जाती है। इससे बैंकिंग एवं अन्य सरकारी दफ्तरों के कामकाज प्रभावित होने के साथ ही मोबाइल नेटवर्क भी बंद हो जाते हैं।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने मंगलवार को दूरसंचार विभाग के महाप्रबंधक को ज्ञापन देकर केंद्र में डीजल मुहैया कराने की मांग की है। ज्ञापन में लोगों ने बताया कि पिछले पांच माह से चकराता एक्सचेंज से जुड़े उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। चकराता और आसपास के क्षेत्रों में गर्मी बढ़ने से कई बार चार से पांच घंटे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहती है। ऐसे में दूरसंचार केंद्र की सेवाएं भी ठप हो जातीं हैं। स्थानीय लोगों के मोबाइल और लैंडलाइन फोन ठप पड़ जाते हैं। ब्रॉड बैंड सेवा बाधित होने से बैंकों की कनेक्टिविटी भी ठप हो जाती है। इससे बैंकों में लेन देन पूरी तरह से प्रभावित हो जाता है। दूर संचार सेवा ठप होने से कई बार मरीजों को अस्पताल पहुंचाने के लिए आपातकालीन वाहन को सूचना देना भी मुश्किल हो जाता है। स्थानीय उपभोक्ताओं ने दूरभाष केंद्र में डीजल मुहैया कराते हुए व्यवस्थाएं सुधारने की मांग की है।
विज्ञापन

उधर, बीएसएनएल के एसडीओ एनएस नेगी ने बताया कि डीजल की कमी से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है। शीघ्र ही केंद्र को डीजल मुहैया करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें