फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार में नहीं पेयजल की सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन

बढ़ती गर्मी में मुख्य बाजार में आने वाले लोगों के लिए पीने के पानी की कोई सुविधा नहीं है। पालिका प्रशासन की ओर से तीन साल पहले लगाए गए प्याऊ देखरेख के अभाव में जर्जरहाल हैं। लोगों को प्यास बुझाने के लिए मजबूरन बोतलबंद पानी खरीदना पड़ रहा है।
विज्ञापन

विकासनगर कस्बा गंगोत्री, यमुनोत्री यात्रा मार्ग का प्रमुख पड़ाव है। यात्रा सीजन में यहां से हजारों यात्री गुजरते हैं। साथ ही यह कस्बा जौनसार बावर परगने, पछवादून, टिहरी, उत्तरकाशी और हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले का प्रमुख व्यापारिक केंद्र एवं कृषि उपजों के विपणन का केंद्र भी है। इसके चलते हर रोज यहां सैकड़ों यात्री और ग्रामीण आते हैं। ऐसे में बाजार में पीने के पानी की व्यवस्था नहीं होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। तीन वर्ष पूर्व नगर पालिका प्रशासन की ओर से मुख्य बाजार में तीन प्याऊ लगाए गए थे, लेकिन देखरेख के अभाव में सिनेमा गली के नुक्कड़ पर और देहरादून बस स्टेंड पर लगे प्याऊ खस्ताहाल पड़े हुए हैं, जिनसे पानी की एक बूंद भी नहीं टपकती। जबकि, एक प्याऊ अपनी जगह पर ही मौजूद नहीं है।
विज्ञापन

उधर, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी बीएल आर्य ने बताया कि यात्रा सीजन शुरू होने से पहले बाजार में लगे प्याऊ से पेयजल आपूर्ति मुहैया कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें