फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हार जीत के गुणा भाग पर दिन भर होती रही चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
विज्ञापन

लोक सभा चुनाव के लिए मतदान संपन्न होने के बाद अब राजनीतिक दलों के पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं और क्षेत्र के लोग दलों की हार जीत के आंकड़ों के गुणा भाग में जुट गए हैं। हालांकि जनता के बीच में मतदान का कम होना चर्चा का विषय रहा।
विज्ञापन

सहसपुर विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक सहदेव पुंडीर के सुद्धोवाला स्थित आवास पर चुनाव आंकड़ों पर चर्चा की। विधायक ने प्रत्येक बूथ से पड़े मतों के आंकड़े कार्यकर्ताओं से मंगवाए और भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में पड़े मतों का आकलन किया। पुंडीर ने दावा कि कम मत प्रतिशत के बावजूद सहसपुर विधानसभा क्षेत्र से करीब 30 हजार मतों से प्रत्याशी को बढ़त मिलेगी। दूसरी ओर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व काबिना मंत्री नवप्रभात के विकासनगर स्थित आवास पर बैठक कर चुनावी आंकड़ों का आकलन किया। पूर्व काबिना मंत्री ने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी को मिले मतों का सटीक अंदाजा पूरे आंकड़े आने के बाद ही लगेगा, लेकिन स्थानीय प्रत्याशी होने के कारण विकासनगर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी को ही बढ़त मिलेगी। इसके अलावा पछवादून के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में भी दिनभर चाय की दुकान, पान की दुकानों, चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर लोग प्रत्याशियों की हार जीत का आंकलन करने में मशगूल दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें