फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोलिंग बूथ पर महिला मतदान कर्मियों में दिखा उत्साह

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव संपन्न कराने के लिए विकासनगर विधानसभा क्षेत्र के सेंट पॉल चर्च स्कूल बाबूगढ़ में बुधवार को पोलिंग पार्टी पहुंच गई। इस पोलिंग बूथ में सभी मतदानकर्मी महिलाएं हैं। सहायक कर्मचारी से लेकर पीठासीन अधिकारी एवं सुरक्षा में भी महिलाकर्मियों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन

पोलिंग बूथ की जिम्मेदारी मिलने पर महिलाकर्मियों में काफी उत्साह है। मतदानकर्मी महिलाओं ने कहा कि उन्होंने चुनाव से संबंधित सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। पीठासीन अधिकारी पूर्णिमा के मुताबिक इस बूथ पर सुबह छह बजे मॉक पोल होगा। इसके लिए एजेंटों को बता दिया गया है। मतदान अधिकारी प्रथम सुशीला बिंजोला व मतदान अधिकारी द्वितीय बनीता राणा ने कहा कि पहली बार पोलिंग बूथ की जो जिम्मेदारी मिली है उसे बखूबी निभाया जाएगा। इस बूथ पर अन्य महिला चुनावकर्मियों में सुचिता गौतम, सुरक्षाकर्मी अंजना बिष्ट और सुशीला शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें