फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकासनगर: हनुमद्धाम और कोतवाली रोड पर पड़े गड्ढे दे रहे लोगों को घाव

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर

विज्ञापन


नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत जर्जर मार्ग लोगों को घाव दे रहे हैं। संपर्क मार्गों पर पड़े गड्ढे और उखड़ी पेंटिंग के कारण इन मार्गों पर चलना मुश्किल भरा साबित हो रहा है। क्षेत्र के अधिकांश मुख्य संपर्क मार्गों की हालत जर्जर है।

श्रद्धालुओं की आस्था के केंद्र हनुमद्धाम को जाने वाला संपर्क मार्ग लंबे समय से जर्जर पड़ा हुआ है। इस मार्ग से श्रद्धालुओं के साथ ही पश्चिमीवाला, भोजावाला और बेलावाला के लोग आवागमन करते हैं। मार्ग पर पड़े गड्ढों से वाहन चालकों के साथ ही राहगीरों को भी परेशानी हो रही है। कई दोपहिया वाहन चालक दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं। बावजूद इसके मार्ग के सुधारीकरण के लिए प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर पालिका कार्यालय से 50 मीटर की दूरी पर कोतवाली बाईपास मार्ग भी आवागमन करने वालों के लिए मुसीबत का सबब बना हुआ है। इस मार्ग जगह जगह गड्ढे पड़े हुए हैं, जिनमें हल्की बारिश आने पर पानी भर जाता है। मार्ग से कोतवाली जाने वालों के साथ ही तीन बड़े शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राएं भी आवागमन करते हैं। गड्ढों में भरे पानी से यहां बरसात में मच्छरों का प्रकोप भी अधिक होता है। स्थानीय निवासी रामप्रकाश, रविता, सुलोचना, प्रतीक कुमार, रमेश कुमार ने बताया कि नगर पालिका प्रशासन से कई बार मार्ग का सुधारीकरण की गुहार लगाई जा चुकी है। लेकिन इस पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। उधर, पालिका के अधिशासी अधिकारी बीएल आर्य ने बताया कि आचार संहिता समाप्त होने के बाद मार्गों की दशा सुधारी जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें