फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैली से किया मतदान के प्रति जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन

मतदान से एक दिन पूर्व नगर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं ने रैली निकालकर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज नई यमुना कॉलोनी के छात्रों ने डाकपत्थर मुख्य बाजार और आवासीय बस्तियों में रैली निकाली।
छात्रों ने लोकतंत्र की रक्षा के लिए मतदान जरूरी है.., देश के विकास में भागीदार बनें, मतदान करें... के नारे लगाते हुए लोगों को मताधिकार का प्रयोग करने को प्रेरित किया। रैली में प्रधानाचार्य विजय बडोनी, अवधेश, तपेंद्र, चंदन, अखिलेश, कमलेश, मोहित, अनिल, सागर, सुषमा, अंजू, कुसुम आदि शामिल रहे। दूसरी ओर एएआर रिवर डेल्स एकेडमी कुंजा के छात्र-छात्राओं ने प्रधानाचार्य गुंजन बिष्ट के नेतृत्व में रैली निकालकर ग्रामीणों को मतदान के लिए जागरूक किया। प्रधानाचार्य ने बताया कि मतदान लोकतंत्र का सबसे बड़ा पर्व है, जिसमें प्रत्येक मतदाता को शामिल होना चाहिए। रैली से पहले शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कर्मियों को मतदान की शपथ दिलाई गई। रैली में यशिका सचदेवा, प्रीति शर्मा, पूजा सक्सेना, नजमा खातून, प्रमिला चौहान, वंदना नेगी, महिमा बंसल, रेखा, शिवानी, स्वाती, विनीता, प्रिया आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, जेबीआईटी रामपुर के छात्र-छात्राओं ने सहसपुर क्षेत्र में मतदाता जागरुकता रैली निकाली। रैली में छात्रों ने कहा कि पहले करें मतदान फिर करें जलपान। रैली में संस्थान के वाइस चेयरमैन संदीप सिंघल, रजत सिंघल, डॉ. पारुल गोयल, डॉ. डीके चौहान, डॉ. संदीप चौधरी, किशोर भट्ट, मनोज चौधरी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें