फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा, कांग्रेस के लिए मुसलमान सिर्फ वोट बैंक : डॉ. सैनी

विज्ञापन
मुस्लिम मतदाता - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।

विज्ञापन

हरिद्वार लोक सभा सीट से सपा-बसपा गठबंधन प्रत्याशी डॉ. अंतरिक्ष सैनी ने बृहस्पतिवार को शिमला बाईपास के मेहूंवाला माफी में चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और भाजपा पर मुस्लिमों का सिर्फ वोट बैंक के तौर पर उपयोग करने का आरोप लगाया।
डॉ. सैनी ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। देश में अकलियतों का जितना नुकसान कांग्रेस ने किया है, उतना ही भाजपा ने भी किया है। कांग्रेस मुसलमानों को भाजपा का भय दिखाकर वोट तो लेना चाहती है, लेकिन उनको सत्ता और सरकारी नौकरियों में भागीदारी नहीं देना चाहती है। देश में सबसे अधिक हिंदू-मुस्लिम दंगे कांग्रेस शासनकाल में हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. सैनी ने कहा कि भाजपा की मोदी सरकार के पांच साल जुमलेबाजी में बीत गए हैं। सरकार की कोई योजना धरातल पर नहीं उतरी है। मोदी सरकार युवाओं केे रोजगार मुहैया कराने में नाकाम रही है। सरकार ने बहुसंख्यक और अल्पसंख्यक समाज को एक दूसरे के खिलाफ भड़काने का काम किया है। उत्तराखंड राज्य गठन के बाद प्रदेश को अपेक्षा के अनुसार विकास की गति नहीं मिली है। प्रदेश में पलायन, बेरोजगारी की समस्या आज भी बनी हुई है। सपा जिलाध्यक्ष गुलफाम अली ने कहा कि इस बार सपा और बसपा का गठनबंधन लोक सभा चुनाव में कांग्रेस और भाजपा का सूपड़ा साफ कर देगा। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य राव नसीम अहमद, सईद अहमद, बसपा के प्रदेश प्रभारी सूरजमल, बसपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सीपी सिंह, फुरकान कुरैशी, नसीर मंसूरी, शशि कुमार यादव, हरजिंदर सिंह, मुहम्मद जुल्फिकार अली, हारुन सलमानी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें