फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैली से दिया कुरीतियां मिटाने का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन

सेलाकुई। राजकीय इंटर कॉलेज होरावाला के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) शिविर का समापन सोमवार को कोठड़ा संतूर के पंचायत भवन में हुआ। समापन पर स्वयंसेवकों ने गांव में रैली निकालकर सामाजिक कुुरीतियां मिटाने का संदेश दिया।
विज्ञापन

रैली में स्वयंसेवकों ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, पेड़ लगाओ पर्यावरण बचाओ और स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत आदि स्लोगन से लोगों को जागरूक किया। रैली के बाद आयोजित सत्र में कार्यक्रम अधिकारी ललित चतुर्वेदी ने कहा कि समाज में फैली कुरीतियां दूर करने के लिए स्वयं प्रयास करने के साथ ही आम लोगों को भी जागरूक करना स्वयंसेवक का दायित्व है। कहा कि छात्र-छात्राओं के व्यक्तित्व के विकास के लिए एनएसएस प्रमुख माध्यम है। इससे रचनात्मक और सकारात्मक गुणों का विकास स्वाभाविक रूप से होता है। कहा कि युवाओं में नेतृत्व का विकास, कुशल प्रबंधन, सामाजिक संवेदना, आत्मविश्वास आदि गुणों के विकास में एनएसएस के कार्यक्रमों का बहुमूल्य योगदान है। समापन पर स्वयंसेवकों ने गढ़वाली, जौनसारी, कुमाऊंनी, हिमाचली, नेपाली लोक नृत्यों की प्रस्तुति दी। साथ ही नाटक के माध्यम से ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभाव के बारे में बताया।
विज्ञापन

इस दौरान रजनी नेगी, सर्वेश्वरी बैरवाण, डीएस पंवार, कल्पना सेमवार, अशोक निषाद, विनीत, आशीष, अजय, अभिषेक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें