फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र और प्रदेश में जुमलेबाजी की सरकारें : प्रीतम

विज्ञापन
प्रीतम सिंह - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन

कालसी/साहिया। टिहरी लोक सभा सीट के लिए प्रत्याशी घोषित होने के बाद बुधवार को अपने गृह क्षेत्र जौनसार बावर पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने जनता मिलन कार्यक्रम में भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश में जुमलेबाजी की सरकारें हैं।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने गरीब जनता का राशन, सस्ती चीनी, मिट्टी का तेल और कई पेंशन योजनाओं को बंद कर उनकी मुश्किलें बढ़ा दी हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कालसी, साहिया और चकराता में प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि प्रदेश की भाजपा सरकार माफिया को फायदा पहुंचाने का काम कर रही है। जबकि, केंद्र सरकार गरीबों के हक पर डाका डाल रही है। कहा कि प्रधानमंत्री सैनिकों की वीरता और वैज्ञानिकों की उपलब्धियों का राजनीतिकरण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार के गठन के बाद से ही चकराता विधानसभा के साथ भेदभाव किया जा रहा है। पूरे प्रदेश में विकास कार्य ठप पड़े हुए हैं। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश की पांचों सीटों पर कांग्रेस भारी बहुमत से चुनाव जीतेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष संजय किशोर, अभिषेक सिंह चौहान, अनीता निराला, सरदार सिंह, कैप्टन दौलत सिंह, परमानंद शर्मा, रूपराम तोमर, मायाराम तोमर, टीकाराम भट्ट, परसराम सेमवाल, सफदर अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें