फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाले की गंदगी बनी परेशानी का सबब

विज्ञापन
अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन

डाकपत्थर पुलिस चौकी के पीछे गंदे पानी की निकासी के लिए बना नाला लंबे समय से चोक पड़ा है। इससे कई बार नाले की गंदगी सड़क पर बहने लगती है। सफाई नहीं होने से नाला स्थानीय लोगों के लिए मुसीबत का सबब बना हुआ है।
डाकपत्थर मुख्य बाजार सहित अन्य आवासीय बस्तियों के गंदे पानी की निकासी के लिए यह एक मात्र नाला है। कुछ समय पूर्व तक नाला ग्राम पंचायत जीवनगढ़ के अधीन था, लेकिन पंचायत स्तर पर स्वच्छता के लिए कोई व्यवस्था नहीं होने के चलते रखरखाव और सफाई का जिम्मा डाकपत्थर अवस्थापना विकास खंड को सौंप दिया गया। बावजूद इसके जिम्मेदार नाले की सफाई की ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डाकपत्थर कस्बे में कई सरकारी कार्यालयों के साथ ही जल विद्युत परियोजना के कार्यालय भी हैं। लिहाजा यहां अधिकतर सरकारी कर्मचारियों के लिए आवासीय कॉलोनियां बनी हुई हैं। इन कॉलोनियों के साथ ही बाजार के गंदे पानी की निकासी के लिए वर्षों पूर्व नाले का निर्माण किया गया था। लेकिन नाले की सफाई नहीं होने से पूरा नाला गंदगी से अटा पड़ा है। बारिश में नाले की गंदगी सड़क पर बहने लगती है। स्थानीय निवासी रामेश्वर सक्सेना, प्रताप कुमार, सीमा देवी, प्रतिमा घोष ने बताया कि डाकपत्थर अवस्थापना विकास खंड से कई बार नाले की सफाई की मांग की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
उधर, अवस्थापना विकास खंड के अधिशासी अभियंता अनिल वर्मा ने कहा कि नाले की सफाई और मरम्मत का कार्य जल्द शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें